Sirmaur: पांवटा साहिब में बड़ा प्रशासनिक ड्रामा: डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर का तबादला हाईकोर्ट ने रोका, नए अधिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ!

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब में प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक बड़ा मोड़ आ गया है। करीब 9 महीने से डीएसपी पद पर कार्यरत मानवेंद्र सिंह ठाकुर के तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यानी फिलहाल मानवेंद्र ठाकुर पांवटा साहिब के डीएसपी पद पर बने रहेंगे।

सरकार ने हाल ही में डीएसपी विजय कुमार रघुवंशी को पांवटा साहिब में तैनात करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों के कुछ ही घंटों बाद रघुवंशी ने वीरवार शाम को नया पदभार भी संभाल लिया और मीडिया के सामने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। लेकिन तभी मामला पलट गया — मानवेंद्र ठाकुर ने हाईकोर्ट का रुख किया और तबादला आदेशों पर स्टे ऑर्डर ले आए।

सूत्रों के अनुसार, रघुवंशी ने पदभार संभालने से पहले एसपी कार्यालय को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी थी और फिर सीधे शिमला से पांवटा साहिब पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने उन्हें रिलीव नहीं किया था।

गौरतलब है कि पांवटा साहिब एक अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जो हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से सटा है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर यहां नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। वे कई बड़े मामलों को सुलझा चुके हैं और पहले नाहन में एसएचओ रहते हुए भी प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर को हाईकोर्ट से स्टे मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से स्टे की प्रति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं, डीएसपी रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने आदेशों के अनुसार पदभार ग्रहण किया था, लेकिन मानवेंद्र ठाकुर रिलीव नहीं हुए थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।