हिमाचल

Kangra: धर्मशाला में दर्दनाक हादसा: शौचालय में फिसलने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में छाया मातम

धर्मशाला के वार्ड नंबर 8 में शौचालय में फिसलने से 67 वर्षीय हर्षपाल सिंह गुलेरिया की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Chamba: चुराह विधायक डॉ. हंसराज विवाद ने पकड़ा तूल, युवती ने दर्ज करवाई शिकायत — एबीवीपी ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग

चुराह के विधायक डॉ. हंसराज से जुड़ा विवाद अब बढ़ गया है। युवती ने महिला थाना चंबा में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले उसके पिता ने अपहरण और धमकाने के आरोप लगाए थे। अब एबीवीपी ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Shimla: शादी की तैयारियों के बीच चोरी का बड़ा मामला! घर गिरने का बहाना बनाकर पेंटर उड़ाकर ले गया लाखों की नकदी और जेवर

शादी की तैयारियों के बीच दाड़लाघाट के एक घर में पेंटिंग का काम कर रहे पेंटर ने लाखों की चोरी कर डाली। आरोपी ‘घर गिरने’ का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौटे SSB जवान चमन लाल की अचानक मौत, देहरा में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

देहरा की बलसूं दरकाटा पंचायत के एसएसबी जवान चमन लाल का पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैकड़ों लोग नम आंखों से उन्हें विदा करने पहुंचे।

विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकात — रेणुका सिंह की ‘मोर वाली कहानी’ और मां के संघर्ष ने...

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर की ‘मोर वाली कहानी’ और उनकी मां के संघर्ष पर पीएम मोदी के शब्दों ने सबका दिल छू लिया।

Kangra: धर्मशाला साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 लाख के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला साइबर थाना पुलिस ने 60 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के कोटा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--