हिमाचल

Kangra: कांगड़ा में जनजातीय गौरव दिवस का धमाकेदार आयोजन! सरकार की योजनाओं पर खुलासा, बड़े ऐलान भी हुए

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल की राख पंचायत में उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। एडीएम शिल्पी वेक्टा ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और 19 जनजातीय गांवों में 100% लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां लगाईं और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

Kangra: इंदौरा में तबाही का मंजर! उपायुक्त हेमराज बैरवा पहुंचे ग्राउंड जीरो — बहाली कार्यों पर बड़े फैसले

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इंदौरा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बहाली कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं और कई स्थानों पर रेस्टोरेशन कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। दौरे में विधायक मलेंद्र राजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

Kangra: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शाहपुर में उमड़ा जनसैलाब — विपिन सिंह परमार ने बिहार जीत पर बोला करारा प्रहार!

शाहपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा एसटी मोर्चा ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि विपिन सिंह परमार ने बिहार जीत का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह विकास की सोच की जीत है। कार्यक्रम में वीरों का सम्मान, जोशीले भाषण और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Kullu: चोरी की गई कार 24 घंटे में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार — मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मनाली पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए होटल से चोरी हुई बलेनो कार को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने कार सहित दोनों कर्मचारियों को पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपियों को 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Kangra: अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने तम्बाकू मुक्त अभियान में विभागीय समन्वय पर दिया जोर

धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत करने व खुले सिगरेट-बीडी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

Kangra: बैजनाथ कॉलेज में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में सड़क सुरक्षा क्लब ने निबंध एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--