हिमाचल

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम: छात्रों ने दिखाए विज्ञान के कमाल, ‘Women in Science’ थीम पर हुआ खास...

द्रोणाचार्य सनात्कोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शित किए और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।

Shimla: रविवार ने बचा ली 26 मासूमों की जान: ठियोग में खनन के दौरान विशाल पत्थर स्कूल और आंगनबाड़ी पर गिरा, इमारतें हुईं तबाह

शिमला के ठियोग क्षेत्र में खनन के दौरान एक विशाल पत्थर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर गिर गया। रविवार होने के कारण 26 बच्चों की जान बच गई, जबकि दोनों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने गश्त के दौरान 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में खास कार्यक्रम: छात्रों को समझाए गए सांख्यिकीय डेटा के राज, विशेषज्ञ डॉ. राम रत्तन ने दिया प्रेरक व्याख्यान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सांख्यिकीय उत्पादों के प्रति जागरूकता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें एचपीयू धर्मशाला के डॉ. राम रत्तन ने विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो लापता महिलाएं सकुशल बरामद, परिवारों में लौटी खुशियां

कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता महिलाओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया।

Himachal: टनल के मुहाने पर तेज़ रफ्तार का कहर, दो कारों की आमने-सामने टक्कर से मचा हड़कंप, गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--