अपराध

Mandi: कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में मिला रहस्यमयी बैग, पुलिस ने बरामद की 225 ग्राम चरस!

मंडी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में धनोटू थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 225 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस एक रहस्यमयी बैग से मिली, जिसे किसी ने भी अपना बताने से इनकार कर दिया।

Himachal: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! होनहार छात्राओं की कॉपियों से काटे गए सही उत्तर, बोर्ड ने मंगवाई फोरेंसिक जांच

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। झंडूता केंद्र में ड्राइंग विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की गई। छात्राओं की RTI से खुलासा हुआ कि सही उत्तर काटकर गलत लिखे गए। अब बोर्ड ने मामले की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं।

Mandi: कुल्लू के तस्कर को बड़ी सजा! मंडी की अदालत ने सुनाई 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माना

मंडी की अदालत ने 2019 के ड्रग केस में कुल्लू निवासी तूले सिंह को 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.3 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की थी। अदालत ने अन्य तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

Kullu: कुल्लू में पंजाब रोडवेज बस से पकड़ा हरियाणा का युवक, 61 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार

कुल्लू पुलिस ने तलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की बस से सफर कर रहे हरियाणा के एक युवक को 61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Kangra: कांगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 वर्षीय महिला समेत दो गिरफ्तार, घर से बरामद चरस और चिट्टा

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके घर से 50.42 ग्राम चरस, 15.84 ग्राम चिट्टा और 78,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी का बेटा पहले से ही नशे के मामले में जेल में बंद है।

Chamba: चुराह में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

चंबा जिले के चुराह में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी चंबा ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--