अपराध

ट्रेन में खून से सनी रात: जम्मूतवी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने जवान को चाकू से गोदा, मौके पर मौत — मामूली कहासुनी बनी...

बीकानेर में जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक जवान की हत्या ने पूरे रेलवे सिस्टम को हिला दिया। मामूली कहासुनी के बाद कोच अटेंडेंट ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह की जांच में जुटी है।

कोयंबटूर में दिल दहला देने वाली वारदात: 20 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से की मारपीट — पुलिस ने बनाई विशेष जांच टीमें

कोयंबटूर में एक निजी कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। आरोपियों ने पहले छात्रा के प्रेमी की पिटाई कर उसे भगा दिया और फिर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। विपक्षी दलों ने द्रमुक सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Mandi: कुल्लू से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में मिला रहस्यमयी बैग, पुलिस ने बरामद की 225 ग्राम चरस!

मंडी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में धनोटू थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 225 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस एक रहस्यमयी बैग से मिली, जिसे किसी ने भी अपना बताने से इनकार कर दिया।

Himachal: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! होनहार छात्राओं की कॉपियों से काटे गए सही उत्तर, बोर्ड ने मंगवाई फोरेंसिक जांच

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। झंडूता केंद्र में ड्राइंग विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की गई। छात्राओं की RTI से खुलासा हुआ कि सही उत्तर काटकर गलत लिखे गए। अब बोर्ड ने मामले की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं।

Mandi: कुल्लू के तस्कर को बड़ी सजा! मंडी की अदालत ने सुनाई 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माना

मंडी की अदालत ने 2019 के ड्रग केस में कुल्लू निवासी तूले सिंह को 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.3 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की थी। अदालत ने अन्य तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

Kullu: कुल्लू में पंजाब रोडवेज बस से पकड़ा हरियाणा का युवक, 61 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार

कुल्लू पुलिस ने तलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की बस से सफर कर रहे हरियाणा के एक युवक को 61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Popular

Subscribe

--Advertisement--