हिमाचल
Kangra: धर्मशाला में बड़ी कार्रवाई: 22 साल का युवक 575 ग्राम चरस और ₹27,000 नकदी के साथ गिरफ्तार!
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक को 575 ग्राम चरस और ₹27,000 नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और पुलिस की निगरानी में था। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Himachal: CM सुक्खू का बड़ा बयान: “बिजली महादेव प्रोजेक्ट पर आंदोलन अब नहीं, पेड़ कटने से पहले करना चाहिए था!”
HIM Live Tv - 0
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिजली महादेव प्रोजेक्ट पर कहा कि अगर विरोध पहले होता तो असर अलग होता। अब पेड़ कटने के बाद आंदोलन का कोई मतलब नहीं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की इस प्रोजेक्ट में 50-50 भागीदारी है। साथ ही, हिमाचल में सरकारी विभागों को डिजिटल बनाने और पर्यटन स्थलों पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने की दिशा में काम जारी है।
Kullu: कुल्लू-मनाली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली जान! सड़क पार कर रहे युवक को कुचलकर फरार हुआ आरोपी
HIM Live Tv - 0
कुल्लू-मनाली हाईवे पर कटराईं के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे नेपाल निवासी व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Himachal: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से धर्मशाला में! 8 दिन तक तपोवन में गूंजेगा सियासी घमासान
HIM Live Tv - 0
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा। इस बार पहली बार 8 बैठकें होंगी और विधायक अपने सवाल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूछ सकेंगे। सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच प्राकृतिक आपदा, सड़कों की हालत, चुनावी वादों और आर्थिक संकट को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है।
Himachal: हिमाचल में टैट नवंबर 2025 की डेटशीट जारी! देखें कब और कहां होंगी JBT, TGT व स्पेशल एजुकेटर की परीक्षाएं
HIM Live Tv - 0
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टैट नवंबर 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। JBT, TGT (संस्कृत, नॉन-मेडिकल, हिंदी) और स्पेशल एजुकेटर टैट (प्राथमिक व माध्यमिक स्तर) की परीक्षाएं 8, 9 और 16 नवंबर को होंगी। एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अब परीक्षा तिथियों और केंद्रों की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
Kangra: कांगड़ा में बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग ने ठेकेदार की ₹1.83 करोड़ देनदारी पर सील किए 5 शराब ठेके!
HIM Live Tv - 0
कांगड़ा में आबकारी विभाग ने ₹1.83 करोड़ की देनदारी को लेकर आलमपुर और मैंझा में 5 शराब ठेके सील कर दिए। ठेकेदार ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन भुगतान न करने पर कोर्ट ने ₹2 लाख जुर्माना लगाया। विभाग ने सभी ठेके बंद कर रिपोर्ट पालमपुर स्थित कलेक्टर एक्साइज को भेजी है। यह कार्रवाई प्रदेश में शराब ठेकों पर अब तक की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

