हिमाचल

Bilaspur: ड्यूटी पर लौटने से कुछ घंटे पहले अचानक उठा दर्द… बिलासपुर के वीर CRPF जवान मुख्तयार सिंह का निधन, गांव में छाया मातम

बिलासपुर जिले के घरलेहड़ा गांव के वीर CRPF जवान मुख्तयार सिंह का ड्यूटी पर लौटने से कुछ घंटे पहले अचानक निधन हो गया। जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात मुख्तयार सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे, जब अचानक तेज पेट दर्द ने उन्हें हमेशा के लिए परिवार और देश से दूर कर दिया। गांव में शोक की लहर है और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मां चिंतपूर्णी की कृपा! पंजाब के श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाया 10 तोले का सोने का हार, बताया ‘चमत्कारी आशीर्वाद’ का राज

विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां के चरणों में 10 तोले का सोने का हार अर्पित किया। श्रद्धालु ने बताया कि मां की कृपा से उनका व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और परिवार में सुख-शांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह भेंट मां के आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

Shimla: हैदराबाद के पर्यटक को शिमला में मिला अनोखा 500 का नोट — सीरियल नंबर निकला बिलासपुर का पिन कोड!

शिमला की यात्रा पर आए हैदराबाद के एक पर्यटक को ऐसा 500 रुपए का नोट मिला, जिसका सीरियल नंबर हिमाचल के बिलासपुर जिले का पिन कोड निकला। यह अनोखा संयोग देखकर पर्यटक हैरान रह गया और उसने इस नोट को अपनी यात्रा की याद के तौर पर संभाल लिया।

Una: ऊना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! स्कार्पियो से बरामद हुई देसी शराब की 60 पेटियां, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

ऊना जिले में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो गाड़ी से देसी शराब की 60 पेटियां बरामद कीं। चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kullu: अटल टनल में खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल! दो चालकों पर तुरंत कार्रवाई, ₹3500-₹3500 का जुर्माना ठोका गया

अटल टनल में खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मनाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दोनों चालकों पर 3500-3500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि टनल में लापरवाही या स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

“आपकी मां को मेरा प्रणाम…” वर्ल्ड कप जीत के बाद पीएम मोदी ने की हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां की दिल छू लेने...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और उनकी मां की जमकर तारीफ़ की। पीएम ने कहा कि रेणुका की मां ने सिंगल पेरेंट होते हुए बेटी को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए जो संघर्ष किया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--