हिमाचल

Solan: “हिमाचल ऑन सेल!” — जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बेचने की ठान ली है!

बद्दी में आयोजित ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने जनता की भलाई को भूलकर केवल अपने मित्रों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल को कांग्रेस ने “ऑन सेल” पर लगा दिया है।

Shimla: डिजिटल इंडिया में चमका हिमाचल! केंद्र सरकार ने दिया ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन’ अवार्ड, जानें किस वजह से मिला ये सम्मान

हिमाचल प्रदेश को नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं को सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित ‘डिजी लॉकर 2025’ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

Hamirpur: भोरंज में बुजुर्ग की देखभाल करने आया केयरटेकर निकला ठग! 1.59 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर फरार, लुधियाना से गिरफ्तार

भोरंज पुलिस ने बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखे गए केयरटेकर द्वारा की गई ₹1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा करते हुए आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग और सिम पोर्ट में फैवीक्विक डालकर सिम कार्ड गायब कर दिया था।

Mandi: सुंदरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामला: आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, थाने के बाहर देर रात तक हंगामा!

सुंदरनगर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद शहर में तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते पुलिस थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं—दो पीड़िता के परिजनों की ओर से और एक आरोपी की तरफ से। देर रात तक लोगों ने थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Shimla: वेतन और पेंशन रुकी तो भड़के HPU कर्मचारी! 10 नवंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी, शिक्षक करेंगे क्लास का बहिष्कार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में अक्तूबर महीने का वेतन और पेंशन जारी न होने से नाराज कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक भुगतान नहीं हुआ तो 10 नवंबर से आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, शिक्षक शुक्रवार से कक्षाओं का बहिष्कार करने और 10 नवंबर को ‘मार्च टू राजभवन’ निकालने की घोषणा कर चुके हैं।

Kullu: कुल्लू में धूमधाम से मनाया गया पहाड़ी दिवस — 21 स्कूलों के छात्रों ने दिखाई भाषा-संस्कृति की झलक!

भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू द्वारा देव सदन सभागार में जिला स्तरीय पहाड़ी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 21 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पहेली, निबंध, भाषण, मुहावरा और लोकोक्तियों जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. जयवंती ठाकुर ने विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--