हिमाचल

Kangra: जयसिंहपुर में बड़ा हादसा, आग की चपेट में आकर गऊशाला पूरी तरह राख

जयसिंहपुर के आलमपुर उपतहसील क्षेत्र में एक गऊशाला में भीषण आग लगने से पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Kangra: धर्मशाला के योल में महिला ने की आत्महत्या, घर लौटे देवर ने पंखे से लटका पाया शव

धर्मशाला के योल क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Himachal: संजौली मस्जिद विवाद फिर गरमाया: वैधता की अर्जी की तैयारी, हिंदू संगठनों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला के संजौली मस्जिद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। मुस्लिम संगठन जहां निर्माण को वैध कराने की तैयारी में है, वहीं हिंदू संगठनों ने इसे पूरी तरह अवैध बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Kangra: धर्मशाला में महिला सुरक्षा की जमीनी हकीकत, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने किया कई संस्थाओं का निरीक्षण

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने धर्मशाला में वन स्टॉप सेंटर, सुधार गृह, अस्पताल और वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर महिला एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की समीक्षा की।

Kangra: कांगड़ा वैली कार्निवल में मंच पाने का मौका, 15 से 18 दिसंबर तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 15 से 18 दिसंबर तक डीआरडीए कार्यालय, धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: क्रिसमस पर दौड़ेगा धर्मशाला, 25 दिसंबर को मैराथन में देश-विदेश के धावक करेंगे शिरकत

25 दिसंबर को होने वाली धर्मशाला मैराथन-2025 में देश-विदेश के धावक भाग लेंगे। नगर निगम और जिला प्रशासन इस आयोजन को खेल पर्यटन का बड़ा मंच बनाने की तैयारी में है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--