Kangra: धर्मशाला में महिला सुरक्षा की जमीनी हकीकत, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने किया कई संस्थाओं का निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने सोमवार को धर्मशाला में विभिन्न संस्थानों का दौरा कर महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, लाल लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह, धर्मशाला और जोनल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, सहायता सेवाओं, सुविधाओं की उपलब्धता और संस्थानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद ममता कुमारी ने दाढ़ी स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके लिए उपलब्ध सेवाओं और देखभाल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को वृद्धजनों की सुविधाएं और बेहतर करने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर ममता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षित वातावरण, सम्मान और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि जरूरतमंदों तक मदद समय पर पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।