बजट 2025: ₹12 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं – मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, नए टैक्स स्लैब घोषित

Date:

--Advertisement--

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में मध्यम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कर राहत की घोषणा की है। नए आयकर स्लैब के अनुसार, 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगेगा, जिससे लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ बीमा सलाहकार सुनील डोगरा ने बजट के टैक्स पार्ट पर विश्लेषण करते हुए बताया कि 0 – 4 लाख रुपये तक की आय पर 0% कर, 4 – 8 लाख रुपये पर 5%, 8 – 12 लाख रुपये पर 10%, 12 – 16 लाख रुपये पर 15%, 16 – 20 लाख रुपये पर 20%, 20 – 24 लाख रुपये पर 25% और 24 लाख रुपये से अधिक आय पर 30% कर लगेगा। इसके अलावा, मानक कटौती (स्टैंडर्ड डिडक्शन) को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया गया है।

सुनील डोगरा ने बताया कि इनकम टैक्स में अब तक की सबसे बड़ी राहत से 12 लाख रुपये तक की आय पर करदाताओं को कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले, इस आय पर लगभग ₹80,000 का टैक्स देना पड़ता था, लेकिन नई कर दरों और बढ़ी हुई मानक कटौती के कारण अब ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। हालांकि, यदि आय ₹12 लाख से केवल ₹1 भी अधिक होती है, तो पूरी आय पर नए टैक्स स्लैब के अनुसार कर लगाया जाएगा।

इन बदलावों से 12.75 लाख रुपये तक की आय वालों को ₹80,000, 20 लाख रुपये तक की आय वालों को ₹1.5 लाख और 24 लाख रुपये तक की आय वालों को ₹1.7 लाख का कर लाभ मिलेगा। इसके अलावा, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया गया है, जिससे करदाताओं को अधिक समय मिलेगा।

बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) की सीमा 75% से बढ़ाकर 100% कर दी गई है, जिससे इस क्षेत्र में अधिक विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, बीमा कंपनियों की पेंशन नीतियों को और अधिक किफायती बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

सरकार ने कस्टम टैक्स के 7 सरचार्ज हटाए हैं, जिससे 82 उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। इस कर राहत से मध्यम वर्ग को वित्तीय स्थिरता मिलेगी और वे अपनी बचत को बच्चों की पढ़ाई, शादी, स्वास्थ्य खर्च और रिटायरमेंट योजनाओं में निवेश कर सकेंगे। हालांकि, इन सुधारों से सरकार को ₹1 लाख करोड़ के राजस्व घाटे का अनुमान है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।