Kangra: शाहपुर में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत विशाल रक्तदान शिविर: 50 लोगों ने किया रक्तदान, 250 की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, सांसद राजीव भारद्वाज ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 24 सितंबर 2025: सत्यम एजुकेशनल सोसायटी के बैनर तले प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शाहपुर के कलयाड़ा पंचायत में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला चंबा और कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में किया। इस दौरान लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में मेडिकल कॉलेज टांडा की टीम और फोर्टिस हॉस्पिटल कांगड़ा की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। सांसद राजीव भारद्वाज ने सभी रक्तदाताओं और विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया।



सांसद ने इस अवसर पर कहा कि सत्यम सोसायटी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज में सामाजिक भलाई के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। शिविर में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, भाजपा नेता राकेश चौहान, लदवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा चौधरी, धारकंडी मंडल के अशोक विशिष्ट, अरुण कौशल, संदेश कपूर, महामंत्री जन्म सिंह, मोनी वाला, मनजीत कुमार, रेखा शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष सतेंद्र गौतम, रवि शर्मा, विकास ठाकुर, मदन वर्मा, पवन धीमान और हरि सिंह डोगरा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



कार्यक्रम के अंत में कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया और इसे उपस्थित सभी लोगों को परोसा गया। भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सफल आयोजन के लिए रक्तदान टीम, स्वास्थ्य जांच टीम, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पंचायत के लोगों का धन्यवाद किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Jobs: स्वास्थ्य विभाग में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती, नियुक्ति पत्र जारी; इन मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी तैनाती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी।

Himachal Politics: भाजपा का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, 5 अगस्त को शिमला में विशाल विरोध मार्च; मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति

भाजपा विधायक दल की बैठक में कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला गया। पार्टी ने 5 अगस्त को शिमला में विरोध मार्च निकालने और मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई।

Himachal Pride: सिरमौर के राजवंत सिंह ठाकुर बने BSF के DIG, 32 साल की शानदार सेवा का मिला बड़ा सम्मान

सिरमौर के पांवटा साहिब निवासी बीएसएफ कमांडेंट राजवंत सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बनाया गया है। 32 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद मिली इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।

Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी! लंबे समय से फरार आरोपी पंचरुखी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने पंचरुखी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एन.आई. एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर दिया गया।