Mandi: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में खंड स्तरीय बाल मेला

Date:

--Advertisement--

पधर, 26 अक्टूबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पधर में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

बाल मेले में 22 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों और 20 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर छात्रों ने स्वादिष्ट व्यंजन, फ्रूट चाट बनाकर प्रदर्शित किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। एसडीएम सुरजीत सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर दिया और पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी।

स्थानीय प्रधानाचार्य ललित ठाकुर ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया और इस आयोजन की सफलता को सराहा। मेले में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें क्विज, साइंस प्रोजेक्ट, रचनात्मक लेखन, कविता पाठन, चेस और शिक्षण सहायक सामग्री शामिल थीं।

मुख्य आकर्षण:

  • क्विज प्रतियोगिता: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला प्रथम स्थान पर रही, द्रंग दूसरे स्थान पर और हाई स्कूल बाबली तीसरे स्थान पर रहा।
  • साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल प्रथम, हाई स्कूल गवाली दूसरे और उरला तीसरे स्थान पर रहा।
  • मैथ प्रोजेक्ट प्रतियोगिता: साहल विजय रहा।
  • टीएलएम प्रदर्शनी: उरला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, धार और साहल ने दूसरा स्थान साझा किया।
  • शालों सॉन्ग प्रतियोगिता: द्रंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और पधर दूसरे स्थान पर रहा।
  • रचनात्मक लेखन: कुनू ने प्रथम और टांडू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • कविता पाठन: पधर प्रथम और रोपा दूसरे स्थान पर रहे।
  • शोलो डांस: गरलोग प्रथम और पधर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
  • ग्रुप सॉन्ग: पधर स्कूल प्रथम और सुधार स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
  • चेस (लड़के): फूटाखल से अंशु कुमार विजेता रहे और लड़कियों में गरलोग की रिया विजय रहीं।
  • पेंटिंग प्रतियोगिता: माध्यमिक पाठशाला जुंडर ने जीत हासिल की।

बाल मेले ने छात्रों को अपनी रचनात्मक और शैक्षिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का एक अनोखा मंच प्रदान किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।