Kangra: बीड़ में भीषण अग्निकांड: 4 मकान आग की चपेट में, 2 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 25 जून। उपमंडल बैजनाथ के बीड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुए भीषण अग्निकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग की इस घटना में चार मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किराए पर दिए गए मकानों से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। मकान मालिक कर्नल जोतिन्दर पॉल और कुलविंदर पॉल ने बताया कि आग लगने के बाद आसपास स्थित पांच अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बीड़ पुलिस चौकी के एसआई दिलीप सकलानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान एचएचसी रविंद्र बक्शी, अर्जुन निर्मल कटौच, विराज, योगराज और पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की बैजनाथ, जोगिंद्रनगर और पालमपुर से टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में सुदर्शना देवी पत्नी भरत कुमार, जीविका पत्नी आदित्य, गुड्डू देवी और अश्वनी पॉल शामिल हैं। इनमें से दो परिवारों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सुदर्शना देवी ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही कमेटी से 50 हजार रुपये की नकदी निकाली थी, जो आग में जलकर राख हो गई। इसके अलावा सोने के आभूषण, घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।

घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और बीड़ क्षेत्र में स्थायी अग्निशामक केंद्र स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।