Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: खेत में काम करते समय 62 वर्षीय महिला 15 फुट नीचे गिरी, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की भराड़ी उपतहसील में उस समय गम का माहौल छा गया, जब घंडालवीं पंचायत के कामली गांव में घरेलू काम के दौरान एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 62 वर्षीय मीरा देवी, जो अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं, की अचानक हुई मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।

जानकारी के अनुसार मीरा देवी अपने घर के पास खेत में लहसुन की फसल को पानी दे रही थीं। सिंचाई के दौरान वे पानी की पाइप को खींच रही थीं कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फुट गहरे पत्थर के डंगे से नीचे गिर पड़ीं। गिरते ही उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत भराड़ी अस्पताल पहुंचाया।

चोटें अत्यधिक गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें घुमारवीं अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में सदमे की लहर दौड़ गई। पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने मीरा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।