Hamirpur: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बिझड़ी के पास खाई में गिरी बोलेरो, छह घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बोलेरो गाड़ी अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सोहारी निवासी बलदेव सिंह का परिवार मथोल से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने घर सोहारी लौट रहा था। सफर शुरू हुए अभी कुछ ही किलोमीटर हुए थे कि राजा भरथरी मंदिर करहा के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों में पूनम और अर्चना नामक दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। एएसआई बिझड़ी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया और समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।