Bilaspur: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर लाई बिलासपुर पुलिस

Date:

--Advertisement--

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हमले के मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे शूटर अमन कुमार उर्फ ‘काकू’ को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिलासपुर पुलिस पिछले करीब एक साल से अमन की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस की टीमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में लगातार दबिश दे रही थीं। आरोपी अमन कुमार (20) हरियाणा के रोहतक जिले के रटोली गांव का निवासी है और उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार को इस वर्ष 20 जनवरी को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल हरियाणा में भी विभिन्न आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेने के लिए हरियाणा की संबंधित अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पुलिस उसे बिलासपुर लेकर आई और अब मामले की आगे की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस हमले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।