सनसनीखेज वारदात: पति ने धारदार उस्तरे से की पत्नी की हत्या, जानिए क्या था कारण

Date:

--Advertisement--

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 25 वर्षीय पूजा गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी पति धनेश गुप्ता ने हत्या के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और पड़ोस के पहाड़पुर गांव में एक कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, उसका यह प्रयास असफल रहा और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद धनेश को जेल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के तरीके और कारण की पुष्टि होने की उम्मीद है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बलिया कोतवाली क्षेत्र के बनकटा गांव का निवासी है, जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व पूजा गुप्ता से हुई थी। पूजा पिछले चार महीनों से अपने मायके में रह रही थी और धनेश भी 24 अप्रैल से ससुराल में ही रह रहा था। बुधवार दोपहर को दहेज को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद धनेश ने गुस्से में आकर पूजा की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा बाईपास के हनुमान घाट में CIA कांगड़ा टीम ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने अमन राणा और पार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी! लंबे समय से फरार आरोपी पंचरुखी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने पंचरुखी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एन.आई. एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर दिया गया।