Kangra: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने बाग गांव में बरसात से हुई क्षति का किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, हिमाचल प्रदेश (09 सितम्बर 2025)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने मंगलवार को उपमंडल की ग्राम पंचायत संसाल के बाग गांव का दौरा कर हाल ही में हुई भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया।


गांव में जमीन धंसने से खेतों को भारी क्षति पहुंची है और आसपास के कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। विधायक किशोरी लाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।



उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है और किसी को भी असहाय या बेघर नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जाए और यदि अन्य परिवारों को भी खतरा उत्पन्न होता है तो उन्हें भी तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावितों को शीघ्र हर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।



इस अवसर पर ग्राम पंचायत संसाल की प्रधान उर्मिला, ग्राम पंचायत पंजाला की प्रधान अंजू देवी, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, रेंज वन अधिकारी दीपक भरमौरी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, सोनू कुमार, रजनीश राधे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।