Solan: बागा पुलिस ने सीमेंट और ट्रक धोखाधड़ी के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बागा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए सीमेंट की अवैध बिक्री और ट्रक धोखाधड़ी के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट, संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह मामला 26 दिसंबर 2024 को सचिव, दी मागल लैंड लूजर्स एवं इफैक्टिव परिवहन सहकारी सभा समिति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद उजागर हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, सोनू कुमार (पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव पडयार) ने सभा के माध्यम से सीमेंट का परिवहन 19 सितंबर 2024 को बिलासपुर, 23 सितंबर 2024 को मल्याणा, 25 सितंबर 2024 को गलयाणा और 28 सितंबर 2024 को पवारी के लिए किया था। लेकिन चालक और गाड़ी मालिक ने इन स्थानों पर सीमेंट की राशि जमा नहीं की।

इस धोखाधड़ी के कारण कंपनी ने सभा की ₹4,43,728 की राशि काट ली। इस पर सभा ने बागा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि चालक हेमराज (पुत्र प्रेम लाल, निवासी गांव खारसी, जिला बिलासपुर) ने सीमेंट को जम्मू-कश्मीर के एक अन्य चालक की आईडी का उपयोग करके नकद में बेच दिया। इसके अलावा, उसने फर्जी मोहर और जाली हस्ताक्षर वाली बिल्टी जमा कराई।

पुलिस ने 9 जनवरी 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने ट्रक को मालिक की बिना अनुमति के मंडी गोविंदगढ़, पंजाब में बेच दिया। डीएसपी शर्मा ने कहा कि यह गिरफ्तारी ऐसे धोखाधड़ी मामलों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले की जांच अभी जारी है, और पुलिस आरोपी के नेटवर्क की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में Smart Meter लगाने को लेकर बवाल, महिला पर JE को थप्पड़ मारने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमीरपुर के उझाण गांव में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। जेई सनी चंदेल ने प्रकाशो देवी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।