Solan: बद्दी पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन – चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस के स्पेशल सैल एक्स की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नालागढ़ के वार्ड नंबर-6 निवासी सतनाम सिंह उर्फ सोढी (41) के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को 8.580 ग्राम चिट्टा और 10,730 रुपए नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ नालागढ़ राकेश रॉय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।