Kangra: रामनगर से सिम्बल खोड़ा तक विकास की सौगात, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किए नए भवन और जन सेवा केंद्र लोकार्पित

Date:

--Advertisement--

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को पंचरुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत रामनगर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत निवारण कक्ष का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही मंत्री ने सिम्बल खोड़ा पंचायत में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित जन समुदाय केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को नई सुविधाओं के लिए बधाई दी।

उद्घाटन के बाद सिम्बल खोड़ा पंचायत घर के समीप एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना वर्तमान प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

मंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए टटैहल के समीप लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा करीब 13 पंचायतों के लोगों के लिए आगामी छह महीनों में नई पेयजल योजना तैयार करवाई जा रही है। उन्होंने जख बाबा मंदिर के लिए प्रवेश द्वार निर्माण और शहीद वीरेंद्र कुमार मिन्हास के घर के पास द्वार व रास्ता निर्माण का भी आश्वासन दिया।

इसके साथ ही यादविंद्र गोमा ने सिम्बल खोड़ा या टिक्कर क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की बात कही और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत और सम्मान भी किया।

इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड मनोज मिन्हास, एसडीओ प्रीतम चंद, स्थानीय प्रधान देवेंद्र मिन्हास, उप प्रधान राजन कुमार, कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर, विजय कुमार, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।