नेता प्रतिपक्ष जिम्मेदारी से बयान दें, भाजपा मीडिया के माध्यम से जनता को कर रही है भ्रमित: नरेश चौहान

Date:

--Advertisement--

शिमला (अहम ब्रह्मास्मि): हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट पर चल रही बहस अब सरकार की कर नीतियों तक पहुंच गई है। विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहा है कि वह जनता पर करों का बोझ डाल रही है। हाल ही में, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया था कि सरकार खेल के मैदानों और उपकरणों पर भी कर लगा रही है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जयराम ठाकुर से जिम्मेदार नेता की तरह बयान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित की बात करनी चाहिए।

नरेश चौहान ने कहा कि सत्ता में हो या विपक्ष में, जिम्मेदार व्यक्ति को अपने बयानों में सावधानी रखनी चाहिए। उन्होंने जयराम ठाकुर पर मीडिया के माध्यम से झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी तरह का टॉयलेट टैक्स या खेलों पर कर नहीं लगाया गया है। भाजपा लगातार झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही है, जो हरियाणा में भी देखा गया है। नरेश चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति के लिए जयराम ठाकुर सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं।

इसी बीच, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन पर भी राजनीति गरमा गई है। भाजपा इसे पूर्व सरकार की सफलता बता रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को संघीय प्रणाली की जानकारी नहीं है। केंद्र से मिलने वाला पैसा राज्यों का अधिकार है, न कि कोई खैरात। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य राज्य में शांति भंग करना है, जबकि प्रदेश में विकास कार्य जारी हैं और जनता इसे भली-भांति समझ रही है।

Like and Subscribe - HIM Live Tv

Watch on Facebook: HIM Live Tv

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।