Accident in Arki: भूमती के सरली मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे चालक

Date:

--Advertisement--

अर्की उपमंडल के अंतर्गत भूमती के सरली मोड़ के पास अचानक एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, कार चालक चंडी से बाया गंभरपूल बनोह होते हुए जयनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भूमती के सरली मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक कार नियंत्रण से बाहर हो गई और तेज रफ्तार में सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चालक ने राहगीरों को बताया कि अचानक कार की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रह सका और कार पलट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।