Mandi: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से मारपीट, तीन सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टर निष्कासित

Date:

--Advertisement--

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के छात्रावास में जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को निष्कासित कर दिया है।

यह घटना 18 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है, जब एमबीबीएस तृतीय वर्ष के तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों ने छात्रावास में एक कमरे में घुसकर द्वितीय वर्ष के जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र शिमला का निवासी है, जिसने अगले ही दिन कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एक जांच समिति का गठन किया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए जूनियर छात्र के कमरे में जबरन प्रवेश कर उसके साथ मारपीट की। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और उकसावे की स्थिति बनी थी, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा रैगिंग का रूप देने का प्रयास किया गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी साक्ष्यों और बयानों पर विस्तार से विचार किया गया। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई।

कमेटी की सिफारिश पर तीनों प्रशिक्षु डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से एक वर्ष के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में अनुशासनहीनता और हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।