Una: अम्ब के भटेड़ गांव में गिरे संदिग्ध उपकरण को सेना ने किया डिफ्यूज, धमाके से दहला इलाका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्ब उपमंडल की भटेड़ पंचायत में शुक्रवार रात को गिरे एक संदिग्ध उपकरण ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। इस उपकरण को शनिवार देर शाम सेना की बम निरोधक टीम ने सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। डिफ्यूज प्रक्रिया के दौरान एक तेज धमाका हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इस मौके पर एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, एक्स सर्विसमैन लीग दौलतपुर-अम्ब यूनिट 28 के अध्यक्ष कर्नल जोगिन्द्र पाल शर्मा, कर्नल आरसी पाराशर, सूबेदार मेजर नरेंद्र शर्मा, सूबेदार मेजर बृजमोहन, कैप्टन अश्विनी, कैप्टन हरविन्द्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, एएसआई महेंद्र सोनी, एएसआई दीपक राणा और भटेड़ पंचायत प्रधान हंसराज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कर्नल जोगिन्द्र पाल शर्मा ने जानकारी दी कि उन्हें शुक्रवार रात को इस संदिग्ध वस्तु के गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन और सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर सुनील सियोल को दी। इसके बाद मेजर विकास के नेतृत्व में सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षात्मक कवच पहनकर, उक्त स्थान को मिट्टी और बोरियों से ढकने के बाद डिवाइस को डिफ्यूज कर दिया।

डिफ्यूज करते समय एक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और जगह पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तुरंत वहां से हटा दिया।

ग्रामीण सर्वजीत सिंह ने बताया कि यह उपकरण गिरने के बाद दिनभर गांव में लोग आते-जाते रहे और सभी के मन में डर बना रहा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।