Kullu: कुल्लू में पल्लवी की मौत पर एबीवीपी का जोरदार धरना, छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 4 जनवरी 2026 – धर्मशाला कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा पल्लवी की संदिग्ध मौत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कुल्लू ने आज जिला मुख्यालय कुल्लू में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “पल्लवी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” के नारे लगाते हुए पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। एबीवीपी ने इस घटना को केवल एक छात्रा की मौत नहीं बल्कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार दिया।

धरने के दौरान जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि यदि छात्रा की शिकायतों को समय पर गंभीरता से लिया जाता और रैगिंग व मानसिक प्रताड़ना जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई होती, तो पल्लवी आज जीवित होती। उन्होंने इसे प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला बताया। अभिनव कश्यप ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है, लेकिन इतने गंभीर मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने इसे पुलिस का दोहरा मापदंड बताया और कहा कि यह किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

एबीवीपी ने धर्मशाला पुलिस से पल्लवी मामले की निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। परिषद ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पल्लवी के परिवार के साथ खड़े हैं और जब तक न्याय नहीं मिलता, यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। परिषद ने इसे सिर्फ पल्लवी का मामला नहीं बल्कि हर छात्रा की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।