मां की ममता हुई शर्मसार: मंडी में सड़क किनारे मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, फॉरेंसिक जांच जारी

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंडोह पुलिस चौकी के तहत टिकरी नाला क्षेत्र में सड़क किनारे एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। यह दृश्य तब सामने आया जब स्थानीय लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने नवजात का शव सड़क के किनारे देखा और तुरंत इसकी सूचना पंचायत के माध्यम से पुलिस को दी।

पुलिस चौकी पंडोह की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके। शव नवजात शिशु का है और उसके कुछ अंग गायब पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह क्षति किसी जानवर द्वारा की गई हो सकती है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि नवजात को किसी अन्य स्थान पर फेंका गया होगा और कोई जानवर उसे घसीटकर टिकरी नाला तक ले आया होगा।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।