Himachal: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और करप्शन पर हमला किया, कहा – “कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं”

Date:

--Advertisement--

मंडी में वीरवार को प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिम केयर योजना से गरीबों का इलाज नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण लोग इलाज के लिए अपने गहने तक बेचने को मजबूर हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार नैशनल हैराल्ड जैसी कांग्रेस और नेहरू परिवार से जुड़ी अखबारों को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दे रही है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में नैशनल हैराल्ड और नवजीवन अखबार को नियमों की अनदेखी करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि एक ही दिन में दो-दो बार भुगतान किए गए। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा नैशनल हैराल्ड को अपना अखबार कहे जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान इस बात का प्रमाण है कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि यह अखबार पहले भारत का अग्रदूत था, लेकिन अब यह कांग्रेस और नेहरू परिवार की अगुवाई में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है। इस दौरान बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह और मीडिया प्रभारी राकेश वालिया भी उपस्थित थे।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा ईडी के खिलाफ किए जा रहे धरने-प्रदर्शनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार की मानसिकता आज भी वैसी ही है जैसी स्वतंत्रता संग्राम के समय थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।