Hamirpur: भोटा चौक पर बड़ा हादसा! लोहे से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी

Date:

--Advertisement--

गत रात्रि हमीरपुर जिले के राधास्वामी भोटा चौक पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर HP62B-3097 गोविंदगढ़ (पंजाब) से लोहे के एंगल लेकर हमीरपुर आ रहा था। जैसे ही ट्रक भोटा चौक पर राधास्वामी अस्पताल के पास पहुंचा, अचानक वह पलट गया।

ड्राइवर चमन लाल ने बताया कि ट्रक भोटा चौक पर पहुंचते ही उसका ब्रेक डाऊन हो गया, जिससे वह नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक के पलटते समय दोनों टायर कमानियों सहित बाहर निकल गए, लेकिन सौभाग्यवश उस वक्त चौक पर कोई और गाड़ी नहीं थी।

यह चौक काफी व्यस्त रहता है और यहीं से दियोटसिद्ध, ऊना, मंडी, शिमला, पठानकोट, धर्मशाला व हमीरपुर की ओर वाहन गुजरते हैं। भोटा पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे की छानबीन की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।