Himachal: मंगरोट में ज़मीन विवाद से वन-वे हुई हाईवे सड़क, राजन कांत बोले- मेरी जमीन लौटाओ, शुरू करूंगा रोजगार

Date:

--Advertisement--

शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग वाया जुखाला सड़क पर मंगरोट के पास ज़मीन के मालिकाना हक को लेकर लोक निर्माण विभाग और राजन कांत के बीच चल रहा गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूमि मालिक राजन कांत ने संबंधित ज़मीन को अपनी बताते हुए उस पर कब्जा करने के इरादे से मंगरोट के पास सड़क के एक हिस्से को झाड़ियों और पत्थर फेंककर बंद कर दिया, जिससे यह सड़क वन-वे हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर तहसीलदार सदर और पुलिस बल को भेजा गया। अधिकारियों ने सड़क से पत्थरों और झाड़ियों को हटाकर यातायात बहाल किया। राजन कांत का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा करवाई गई निशानदेही में संबंधित सड़क के मंगरोट स्थित हिस्से की 17 बिस्वा भूमि उनकी माता सीता देवी के नाम पर निकली है।

एसडीएम सदर बिलासपुर अभिषेक गर्ग का कहना है कि विभाग अब न तो उनकी ज़मीन पर कब्जा दिला रहा है और न ही मुआवजा दिलाने की कोई कार्रवाई कर रहा है। राजन कांत ने मांग की है कि उन्हें उनकी 17 बिस्वा ज़मीन वापस दी जाए ताकि वह वहां स्वरोजगार शुरू कर सकें।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए राजन कांत का खोखा हटाया था, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। वह इस सड़क को पहले भी कई बार बंद कर चुका है। प्रशासन की ओर से मौके पर पुलिस और तहसीलदार को भेजकर सड़क को खुलवाया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों के अनुसार उच्च मार्ग को किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।