Shimla: दिल्ली से नेपाल भाग रही थी महिला ड्रग तस्कर, शिमला पुलिस ने मिशन क्लीन भरोसा के तहत दबोचा

Date:

--Advertisement--

मिशन क्लीन-भरोसा मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महिला ड्रग तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो नेपाल भागने की फिराक में थी। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी (42), पत्नी विष्णु थ्लापा, निवासी वार्ड-3 सुईभरा, डाकघर पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वह नेपाली मूल की है और कुल्लू में रहती थी। यह महिला अटवाल व सोनू गैंग से जुड़ी हुई थी। शिमला पुलिस ने सीडीआर और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर उसे दिल्ली के बलरामपुर इलाके से एसपी कुल्लू विकास कुमार की सहायता से गिरफ्तार किया और शिमला ले आई है।

गौरतलब है कि 3 मार्च को रामपुर की डिटैक्शन टीम ने दंपत्ति सोहन लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ को 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अटवाल गैंग के पूजा अटवाल और अर्शदीप सिंह अटवाल से पूछताछ हुई, जिसमें आशा देवी की इस गिरोह में सक्रिय भूमिका का खुलासा हुआ। इस नेटवर्क में आशा देवी का सोहन लाल उर्फ सोनू, गीता श्रेष्ठ, पूजा अटवाल और अर्शदीप अटवाल के साथ लाखों रुपये का लेनदेन सामने आया।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई। लोकेशन ट्रैकिंग और सीडीआर एनालिसिस के आधार पर आशा देवी की लोकेशन दिल्ली में पाई गई और पुलिस को उसके नेपाल भागने की योजना की आशंका थी। समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शिमला लाया और अब उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

जांच में पता चला है कि अर्शदीप सिंह अटवाल और उसकी पत्नी पूजा रानी अटवाल पंजाब से हिमाचल आकर सोहन लाल, गीता श्रेष्ठ और आशा देवी को चिट्टा सप्लाई करते थे। वे हर महीने 3-4 बार हिमाचल आते थे और एक बार में 50 से 80 ग्राम चिट्टा सप्लाई करते थे। पुलिस ने अभी तक इस गिरोह के 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं और दो आरोपी पंजाब के निवासी हैं।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने डिजिटल उपकरणों, सीडीआर और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से अपना नैटवर्क मजबूत कर महिला तस्कर को धर दबोचा, जो नेपाल भागने की फिराक में थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।