Himachal: हिमाचल में अब निगम चलाएंगे शराब ठेके, नीलामी विफल रहने पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में शराब के 240 ठेके जो नीलामी प्रक्रिया के दौरान नहीं बिक पाए, उन्हें अब सरकार द्वारा सरकारी कॉरपोरेशनों के माध्यम से चलाया जाएगा। यह जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि दो बार नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद राज्य में लगभग 240 शराब के ठेके नीलाम नहीं हो सके, जिसके चलते अब हिमफेड, एचपीएमसी, वन निगम, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन और नगर निगम जैसे सरकारी निकाय इन ठेकों को संचालित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि इन ठेकों को एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन, हिमफेड और एसआईडीसी के माध्यम से चलाने का फैसला बैठक में लिया गया है और एक-दो दिन में इन ठेकों में शराब बिकनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में शराब ठेकों की नीलामी से 2,850 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य रखा है। राज्य में कुल 2,100 शराब के ठेके हैं, जिनकी नीलामी प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हुई थी, लेकिन इस दौरान केवल लगभग 1,700 ठेकों की ही नीलामी हो पाई। पांच जिलों में लगभग 460 ठेकों की बिक्री नहीं हो सकी थी।

इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने दोबारा सिंगल ठेका यूनिट के लिए टेंडर मंगवाए थे। इन टेंडरों के लिए आवेदन के साथ 50 हजार रुपये की अर्नेस्ट मनी जमा करवाने का निर्णय लिया गया था। 9 और 10 अप्रैल को टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लगभग 240 शराब के ठेके नीलाम नहीं हो पाए। इसलिए अब सरकार ने इन बचे ठेकों को सरकारी निगमों के माध्यम से चलाने का निर्णय लिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।