Una: अम्ब-ऊना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 7 घायल

Date:

--Advertisement--

अम्ब-ऊना हाईवे पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। हादसा पक्का परोह में हुआ, जहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कारों से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार चालक स्कूटी को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गया। हादसे में ग्राम पंचायत घंघरेट के प्रधान वीरेंद्र कुमार और उनके बेटे सोहम शर्मा के अलावा, राजकुमार डोगरा (56) निवासी अम्ब, दर्शन पिलानी (68) पुत्र मनोहर लाल निवासी रोहिणी दिल्ली, उनकी पत्नी नीरू पिलानी (57), मोहित गुप्ता (42) पुत्र प्रदीप और उनका बेटा हर्षित (17) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र कुमार और राजकुमार डोगरा को ऊना रेफर किया गया है।

इस सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।