Himachal: खरड़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने हिमाचल रोडवेज बस पर हमला, शीशे तोड़कर आरोपी फरार

Date:

--Advertisement--

पंजाब के खरड़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार शाम दो अज्ञात व्यक्तियों ने हिमाचल रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। यह बस हमीरपुर डिपो से संबंधित थी और चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी।

बस चालक रवि कुमार और कंडक्टर लवली कुमार ने बताया कि शाम करीब 6 बजे जब वे खरड़ पहुंचे, तो एक ऑल्टो कार पहले से वहां खड़ी थी। कार की नंबर प्लेट पर टेप लगी थी, जिससे नंबर पढ़ा नहीं जा सकता था। कार में बैठे दो व्यक्तियों में से एक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। जैसे ही बस रुकी, कार से बाहर निकले व्यक्ति ने सामने से बस को रोककर शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में आरोपी बस के फ्रंट शीशे तोड़कर भाग गए।

इस हमले में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरी बस का इंतजाम किया, जिससे उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खरड़ पुलिस के डीएसपी सिटी-1 करण सिंह संधू ने बताया कि हाईवे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी झंडों और पोस्टरों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके विरोध में पंजाब में भी प्रतिक्रियाएं देखी गई थीं। इस हमले को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।