Himachal: हिमाचल कांग्रेस का पुनर्गठन: प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी प्रतिभा सिंह

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरे की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देना है। प्रतिभा सिंह इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव लेंगी। इसके तहत सभी जिला और ब्लॉक नेताओं के साथ बैठकें भी की जाएंगी।

पहले चरण में प्रतिभा सिंह 19 से 22 मार्च तक मंडी जिले का दौरा करेंगी। 19 मार्च को वह सुंदरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 मार्च को मंडी सदर, द्रंग, जोगिंद्रनगर, सराज और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 21 मार्चको सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 22 मार्च को वह नाचन में एक वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिसके बाद शिमला लौटेंगी। इसके बाद उनके अन्य जिलों के दौरे का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हें मजबूत करना, उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान निकालना उनका प्रमुख दायित्व है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।