Mandi: मंडी में ABVP का प्रदर्शन: छात्र सदस्यों पर हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

मंडी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई कार्यकर्त्ताओं द्वारा अपने सदस्यों पर किए गए हमले के विरोध में शनिवार को महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे छात्र लोकतंत्र की हत्या करार दिया और प्रशासन से एसएफआई कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिषद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है और एसएफआई कार्यकर्त्ताओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

एबीवीपी ने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। इकाई मंत्री करण धामी और उपाध्यक्ष सचिन कौंडल ने भी इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।