Sirmaur: भारतीय सेना के जवान लांस नायक धर्मेंद्र का असमयिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Date:

--Advertisement--

भारतीय सेना की 28वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के लांस नायक धर्मेंद्र का दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड की पालियो पंचायत के गुमटी गांव से ताल्लुक रखते थे। धर्मेंद्र (30) पिछले 10.5 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे।

धर्मेंद्र को 3 फरवरी से 2 मार्च तक 28 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिला था, जिसके बाद वह 3 मार्च से 17 मार्च तक 15 दिन के पितृत्व अवकाश पर थे। उनकी मूल यूनिट 41 फील्ड रेजीमेंट थी, लेकिन अगस्त 2024 से वह 28वीं बटालियन में सेवा दे रहे थे।

11 मार्च को धर्मेंद्र को पीलिया की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में वह हेपेटाइटिस-ए से ग्रस्त पाए गए, जिससे उनका लिवर गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। 13 मार्च की सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और डायलिसिस दिया गया। इलाज के दौरान रात 10:30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और रात 11:15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS) और गंभीर लैप्टोस्पायरोसिस बताया गया।

धर्मेंद्र के पिता धनी राम हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। छह महीने पहले वह एक बेटे के पिता बने थे। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार दोपहर बाद उनका शव नारायणगढ़ लाया गया, जहां उनका परिवार स्थायी रूप से रहता था। वहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई और उनके पिता ने मुखाग्नि दी। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि सैन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।