Sirmaur: पांवटा साहिब, व्यास गांव में दिखा 10 फुट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब के व्यास गांव में किंग कोबरा सांप देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई। यह विशालकाय सांप पिछले एक-दो दिनों से गांव में नजर आ रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेंजर सुरेंद्र शर्मा, वन रक्षक वीरेंद्र शर्मा और विंकेश चौहान ने घंटों की मशक्कत के बाद इस 10 फुट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, ताकि वह सुरक्षित रह सके।

Advertisement – HIM Live Tv

ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में यह पहला मौका है जब किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि वे किसी जंगली जीव को देखें तो घबराने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।