Solan: 85 लाख की बीमा राशि हड़पने की साजिश, जिंदा महिला को मृत दिखाकर पति ने बनवाया फर्जी प्रमाण पत्र, 3 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोलन पुलिस ने 85 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए जिंदा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में उसके पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर निगम के श्मशानघाट कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

नगर निगम सोलन की जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार विमला वर्मा ने 6 फरवरी 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 जनवरी 2025 को मोनिका गोयल पत्नी विशाल गोयल के नाम से डैथ रिपोर्ट जमा कराई गई थी। इसमें सुरेश शर्मा, गगन और नगर निगम कर्मचारी धर्मपाल के हस्ताक्षर थे। 14 जनवरी को इसे रजिस्टर किया गया और 15 जनवरी को विशाल गोयल को पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र की 5 प्रतियां जारी कर दी गईं।

Advertisement – HIM Live Tv

1 फरवरी 2025 को मोनिका गोयल का एक पत्र आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं और किसी ने श्मशानघाट में फर्जी अंतिम संस्कार दिखाकर उनकी मौत का प्रमाण पत्र बनवा लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि इस साजिश का मास्टरमाइंड मोनिका का पति विशाल गोयल था, जो घटना सामने आने के बाद फरार हो गया था और उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था।

पुलिस ने 14 मार्च 2025 को विशाल गोयल को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्मशानघाट कर्मचारी धर्मपाल और सुरेश शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि विशाल गोयल की पत्नी मोनिका के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनांस में 85 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी थी। विशाल ने बीमा राशि हड़पने के लिए सुरेश शर्मा से संपर्क किया, जिसने कमीशन लेकर मोनिका के आधार कार्ड और राशन कार्ड के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा दिए। यह दस्तावेज धर्मपाल द्वारा नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु शाखा में जमा करवाए गए थे।

पुलिस ने विशाल गोयल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।