Kangra: पालमपुर में 258 करोड़ रुपये से होगा पेयजल और सीवरेज का विस्तार: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 14 मार्च: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने पालमपुर में 2 करोड़ 4 लाख रुपयेकी दो विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने आइमा में 1.09 करोड़ रुपये की लागत से अमृत मिशन के तहत निर्मित जलाशय के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया और 99 लाख रुपये की लागत से वन उद्यान में बनने वाले जलाशय के कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज से संबंधित 258 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के सुधार और विस्तार के लिए 48 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पालमपुर शहर में सीवरेज सुविधा और पेयजल सुधार पर 135 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व रंगों, आपसी भाईचारे, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की होली का विशेष पौराणिक महत्व है और लाखों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने पालमपुर वासियों को भव्य होली महोत्सव के सफल आयोजन पर बधाई दी और विधायक आशीष बुटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुटेल परिवार पालमपुर के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, एसडीएम नेत्रा मेती, डॉ. अंजलि गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, दिनेश बुटेल, अर्चित बुटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।