Kangra: होली रंगों का पर्व और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक – यादविंद्र गोमा

Date:

--Advertisement--

शिवनगर, 14 मार्च: आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को चार दिवसीय होली मेला गंदड़ मरेरा के समापन अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देश के कई हिस्सों में होली पर्व बसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाता है।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने गंदड़ वासियों को होली पर्व पर आयोजित दंगल के लिए बधाई दीऔर कहा कि हर वर्ष इस तरह के आयोजन होने चाहिए।

मंत्री ने मरेरा में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए ₹2 लाख और शिव शक्ति मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य के लिए ₹2.5 लाख देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने गंदड़ में पीएचसी खोलने की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही और बताया कि जगरूपनगर पीएचसी भवन निर्माण के लिए ₹10 लाख की मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए ₹31,000 देने की घोषणा की। साथ ही, दंगल प्रतियोगिता के प्रथम माली विजेता लक्की को ₹10,000 और उपविजेता संदीप को ₹9,100 की धनराशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इससे पहले, मेला समिति ने मंत्री यादविंद्र गोमा को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद, मंत्री ने लोअर खैरा में होली मेले के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए ₹31,000 की सहायता देने की घोषणा की।

इस अवसर पर गंदड़ पंचायत उप प्रधान शशि कांत, बीडीओ सिकंदर कुमार, मेला कमेटी प्रधान जन्म चंद कटोच, सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुदेश कटोच, बिहारी लाल सहित कमेटी सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।