Himachal: शिमला पुलिस का बड़ा ऑपरेशन – 252 ग्राम चिट्टे के साथ 3 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 4.50 लाख कैश बरामद

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने मिशन क्लीन-भरोसा अभियान के तहत ड्रग पैडलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन तस्करों को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। जब इन पैडलरों को पकड़ा गया, तो खुलासा हुआ कि वे रोहड़ू में एक व्यक्ति को नशे की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने जब इस व्यक्ति के घर छापा मारा, तो वहां से ₹4.50 लाख नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और फॉयल पेपर बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजकुमार (38) पुत्र कृष्ण लाल, जगदीश (32) पुत्र अशोक कुमार और जतिंद्र (32) पुत्र शेर चंद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के मोहन-के-हिथार, तहसील गुरु हरसाई, जिला फिरोजपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके साथ रोहड़ू निवासी कपिल राज्टा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की होंडा क्रूज कार (PB 07AB-5288) को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें वे नशे की खेप छिपाकर ले जा रहे थे।

शिमला पुलिस के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है, क्योंकि इससे पहले 240 ग्राम चिट्टा एक साथ बरामद किया गया था, जबकि इस बार 252 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।

कुमारसैन पुलिस ने 30 ग्राम चिट्टे के साथ 3 को दबोचा

ड्रग पैडलरों पर एक अन्य कार्रवाई में कुमारसैन पुलिस ने 30 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंगापुर डाकघर शमठला, तहसील कुमारसैन में की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (30) निवासी न्यू कुंदर, सुरेश कुमार (24) निवासी बिशलाई, और कैलाश चंद (24) निवासी धरमोट, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके लिंक खंगालने में जुट गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।