Kangra: ठेकेदार हरबंस चौधरी का शव जंगल में लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के भवारना थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत में एक ठेकेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 56 वर्षीय हरबंस चौधरी, निवासी भौरा, का शव बुधवार दोपहर खैरा के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरबंस चौधरी मंगलवार सुबह रोज की तरह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह मकान की चिनाई का ठेकेदार था। लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद मिला, तो परिवार को चिंता हुई। पहले उन्होंने सोचा कि वह काम में व्यस्त होंगे, लेकिन जब अगली सुबह तक कोई खबर नहीं मिली, तो उनकी तलाश शुरू की गई।

बुधवार को उनकी कार खैरा में सुनसान जगह पर खड़ी मिली। जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन की, तो उनका शव जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही भौरा पंचायत प्रधान विनोद पटियाल ने पुलिस को जानकारी दी। पंचरुखी पुलिस ने बताया कि मामला भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसके बाद भवारना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

डीएसपी लोकेन्द्र नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएफएसएल धर्मशाला की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश के तहत हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।