Himachal: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में नकल के 26 मामले पकड़े, कुल्लू में सबसे ज्यादा केस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बुधवार को प्रदेशभर में 26 नकल के मामले पकड़े गए। इनमें सबसे अधिक 16 मामले कुल्लू जिले से सामने आए। शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों की छापेमारी के दौरान मंडी में 7, जबकि चंबा, सिरमौर और ऊना में 1-1 मामला दर्ज किया गया।

बुधवार को जमा-2 कक्षा की हिंदी और उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें इन नकल के मामलों का खुलासा हुआ। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए हर जिले में विशेष उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं, जो लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान पकड़े गए मामलों पर बोर्ड द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।