Kangra: हिमाचल की आर्थिक स्थिति में सुधार, सरकार कर रही है विकास के नए प्रयास: मुख्यमंत्री

शाहपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मारक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आम जनता की सरकार है और वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आती हैं, लेकिन सरकार हर चुनौती का डटकर सामना कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिससे प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और इन बदलावों के माध्यम से राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदायों के रक्षक थे और उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की।

राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Shimla: रामपुर डिपो की बस में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की रामपुर डिपो की...

Bilaspur: एम्स बिलासपुर गेट पर बड़ा हादसा टला, बस चालक को आया हार्ट अटैक, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बची जान

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश: घुमारवीं से एम्स बिलासपुर कोठीपुरा आ रही...

Kangra: हिमालयन थार का अवैध शिकार: पालमपुर के पास 5 वन्य प्राणियों का शिकार, वन विभाग ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के समीपवर्ती जिया क्षेत्र में हिमालयन थार का अवैध...

Kangra: हिमाचल के अमित राणा का आईपीएल 2025 में अंपायर के रूप में चयन

कांगड़ा जिले के देहरा के अमित राणा ने क्रिकेट...