Una: ऊना डीसी ने स्वां नदी में मारा छापा, अवैध खनन पर कार्रवाई, 3 टिप्पर जब्त, 75,000 रुपये जुर्माना

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को स्वां नदी क्षेत्र में निरीक्षण किया। उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल ने घालूवाल और बसाल क्षेत्र में छापेमारी कर मौके पर तीन टिप्परों को जब्त किया और 75,000 रुपये का जुर्माना वसूला। निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और उनका संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अवैज्ञानिक खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भी खतरा पैदा करता है। जिला प्रशासन अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को खनन गतिविधियों की निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अवैध खनन की सूचना प्रशासन को दें ताकि इसे पूरी तरह रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और सख्त निगरानी रखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।