Mandi: गोहर में चिट्टा और चरस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान चैलचौक-चामुंडा सड़क मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़ी दिखी। कार में बैठे युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें गाड़ी के लीवर के पास बने बॉक्स से 0.94 ग्राम चिट्टा और 6.51 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन कुमार पुत्र हरबंश लाल, निवासी गांव बाह, डाकघर स्वारघाट, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सिरिंज और 5 व 10 रुपये के जले हुए नोट भी बरामद किए हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।