‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

Date:

--Advertisement--

मोदी कैबिनेट ने ‘एक देश एक चुनाव’ प्रस्ताव को मंजूरी दी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट सौंपी, सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद, इसे संविधान संशोधन की आवश्यकता है।

दिल्ली

देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति राममानथ कोविंद थे। कोविंद ने अपनी रिपोर्ट इसपर आज मोदी कैबिनेट को दी जिसके बाद उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया गया। हालांकि इसके बाद आगे का सफर आसान नही होने वाला है। इसके लिए संविधान संशोधन और राज्यों की मंजूरी भी जरूरी है, जिसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है बिल

एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट को आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि अब केंद्र सरकार इसे शीतकालीन सत्र में संसद में लाएगी। हालांकि, ये संविधान संशोधन वाला बिल है और इसके लिए राज्यों की सहमति भी जरूरी है। 2024 के आम चुनाव में बीजेपी ने वन नेशन वन इलेक्शन का वादा किया था।

17 सिंतबर को ही मिल गए थे संकेत

मार्च में, राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में पैनल ने अपनी 18,626 पेज वाली रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। कैबिनेट की ओर से हां के संकेत एक दिन पहले ही मिल गए थे, जब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मोदी सरकार 3.0 के कार्यकाल के दौरान अगले पांच वर्षों के भीतर लागू किया जाएगा।

शाह ने कहा था कि सरकार इस कार्यकाल के भीतर एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने की योजना बना रही है। पिछले महीने ऐतिहासिक तीसरी बार शपथ लेने के बाद अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का जिक्र किया था। उन्होंने जोर देकर कहा था कि लगातार चुनाव देश के विकास को धीमा कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बमियाल में लगा सेहत का महाकुंभ, PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दी जरूरी सलाह

पठानकोट के बमियाल में एकल अभियान की ओर से 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।

Kangra: शाहपुर अस्पताल को जल्द मिलेगी नए भवन की सौगात, CM सुक्खू करेंगे लोकार्पण; नई एंबुलेंस सेवा भी शुरू, 16 करोड़ से बदली स्वास्थ्य...

शाहपुर के नागरिक अस्पताल के नए भवन का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द लोकार्पण करेंगे। धनतेरस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने नई एंबुलेंस सेवा शुरू की। उन्होंने बताया कि पौने चार वर्षों में अस्पताल पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

कांगड़ा के शहद की पहचान लौटाने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया ने संभाला मोर्चा, कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मिले; 29 परिवारों को...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मधुमक्खी पालन से जुड़े 29 परिवार पंजीकृत हैं और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा! एंबुलेंस से टकराईं 5 गाड़ियां, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही पांच गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए।